| महिलाओं से अपील, अपने पतियों से सेक्स न करें, ताकि... |
पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो में ताजा राजनीतिक फरमान ने महिलाओं के सामने धर्मसंकट पैदा कर दिया है। इन महिलाओं से कहा गया है कि वे एक सप्ताह तक अपने पतियों से सेक्स न करें। इससे हालिया प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई के लिए सरकार पर दबाव बढ़ेगा।
बीबीसी के मुताबिक विपक्ष की नेता इसाबेले अमेगांवी ने महिलाओं से अपील है कि वे सोमवार से एक हफ्ते के लिए अपने पतियों के साथ सेक्स न करें। उन्होंने कहा, ''मैं सभी महिलाओं को एक हफ्ते की सेक्स हड़ताल, उपवास और दुआ करने के लिए आमंत्रित करती हूं ताकि हमारे गिरफ्तार भाइयों और पतियों की रिहाई हो सके।''
अमेगांवी ने कहा कि उन्होंने लाइबीरिया से प्रेरणा लेते हुए सेक्स हड़ताल की अपील की है। लाइबेरिया में गृह युद्ध के दौरान 2003 में महिलाओं ने शांति की खातिर अपने पतियों से सेक्स करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 2009 में केन्या की औरतों ने भी गठबंधन सरकार के अधिकारियों के बीच जारी विवाद खत्म करने के लिए सेक्स हड़ताल की थी।
|
Wednesday, 26 December 2012
महिलाओं से अपील, अपने पतियों से सेक्स न करें, ताकि...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो में ताजा राजनीतिक फरमान ने महिलाओं के सामने धर्मसंकट पैदा कर दिया है। इन महिलाओं से कहा गया है कि वे एक सप्ताह तक अपने पतियों से सेक्स न करें। इससे हालिया प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई के लिए सरकार पर दबाव बढ़ेगा।
No comments:
Post a Comment